֍:मौसम विभाग ने दी जानकारी§ֆ:मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर बताया कि दिल्ली में भी पूरे दिन हल्की बारिश होने की संभावना है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्रे और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है. इसी के साथ मुंबई, पुणे, पालघर और आसपास के इलाकों में जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया. §֍:पूर्वानुमान में IMD ने कही ये बात§ֆ:आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ होने की आशंका है. 28 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. महाराष्ट्रं के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव हुआ. मुंबई में, कुर्ला ईस्ट, नेहरू नगर और चेंबूर जैसे इलाकों में भारी जलभराव हुआ, जबकि बारिश के कारण कुर्ला पुल पर काफी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली. मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन से भी यातायात प्रभावित हुआ. §֍:हिमाचल में बरसे बादल §ֆ:हिमाचल प्रदेश में रविवार तक बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य में गुरुवार से ही बारिश का अलम जारी है. इस दौरान जोगिंदरनगर में सबसे ज़्यादा 80 मिमी बारिश हुई है, इसके बाद पालमपुर में 79.8 मिमी, बैजनाथ में 65 मिमी, पांवटा साहिब में 51.2 मिमी और शिमला में 34.9 मिमी बारिश हुई है. लाहौल और स्पीति के ताबो में राज्य में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा. §֍:बिहार में बारिश का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने बिहार का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राज्य के 13 जिलों में हल्के से मध्यम ‘फ्लैश फ्लड रिस्क’ की चेतावनी जारी की है. भारी बारिश की संभावना वाले इलाकों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर शामिल हैं. इन जिलों में ‘कम से मध्यम बाढ़’ का खतरा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है. §महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश को लेकर आईएमडी ने शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था, वहीं, दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी. अब मौसम विभाग ने इन राज्यों के साथ गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इन राज्यों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

