֍:BJP पार्षद ने करी जीत हासिल §ֆ:दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार देर रात एक आदेश में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त से कहा था कि निगम की स्थायी समिति की एक खाली सीट पर चुनाव शुक्रवार को कराया जाए। इससे पहले मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव 5 अक्टूबर को कराने की बात कही थी। हालांकि एलजी ने मेयर का फैसला पलट जदिया।
§दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के एक सदस्य का चुनाव आज दोपहर 1 बजे से निगम मुख्यालय में हुआ। निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने इसके आदेश जारी किए थे ।इसमें अलावा आयुक्त जितेंद्र यादव को चुनाव के लिए सदन की बैठक की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

