֍:इन विभागों तो मिली मंजूरी§ֆ:छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बताया गया कि अलग-अलग विभागों में युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. सीएम साय की पहल पर अब तक 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है. खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बना कर शासन से स्वीकृति लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री साय ने अन्य सभी विभागों मंो भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं. इससे स्पष्ट है कि जैसे जैसे विभागों में रिक्त पदों को चिन्हित कर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, उसी क्रम में वित्त विभाग की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी.§֍:उम्र सीमा में मिली छूट§ֆ:सरकार की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को Education and Employment में नए अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में जरूरी सुधार हेतु नियमों में ढील भी दी जा रही है. इसके तहत सीएम साय की पहल पर हाल ही में कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने को भी मंजूरी दी है.§छत्तीसगढ़ में सरकार ने कृषि के साथ अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी है. इसको लेकर राज्य सरकार ने कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और गृह विभाग सहित 8 विभागों में रिक्त पद को चिन्हित किया गया है. सरकार ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं. साथ ही लगभग 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सरकार ने आश्वासन दिया है कि अन्य विभागों में रिक्त पदों को चिन्हित करने का काम चल रहा है. सभी विभागों में रिक्त पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी.

