֍:पंजाब बीजेपी में कलाह ! §ֆ:हाल के दिनों में जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं. इस्तीफा देने को लेकर सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधी है. कहा जा रहा था रवनीत सिंह बिट्टू के लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से जाखड़ नाराज चल रहे थे. बिट्टू को बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा भेजा है.
§֍:पंजाब बीजेपी में हो चुकें हैं बदलाव §ֆ:आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ था. तब पार्टी ने पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को पंजाब इकाई की कमान सौंपी थी. पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे. वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए थे.
§पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर से मनमुटाव की खबरे सामने आ रही हैं. खबरों की मानें तो पार्टी के कद्दावर नेचा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि पार्टी की ओर से इस इस्तीफे का खंडन किया गया है. पार्टी से एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस तरह का कोई भी बदलाव पार्टी के अंदर अभी नहीं हुआ है.

