֍:कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी§ֆ:कृषि विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया कि पंजाब और हरियाणा के किसानों को कई फसलों की बुवाई और फसल सुरक्षा की सलाह दी गई है. हरियाणा के किसानों को अरहर, कपास और धान फसल के लिए उचित जल व्यवस्था की जरूरत बताई गई है. जबकि, पंजाब के किसानों को फूलगोभी समेत कई सब्जी फसलों की बुवाई की सलाह दी गई है. §֍:लोबिया और भिंडी की ये किस्में चुनें किसान §ֆ:मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब के किसान भिंडी और लोबिया की बुवाई कर सकते हैं. यहां के किसान भिंडी की पंजाब सुहावनी और पंजाब लालिमा किस्मों का चयन कर अच्छी उपज हासिल कर सकते हैं. वहीं लोबिया फसल के लिए लोबिया 263 किस्म की बुवाई किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. पंजाब में अभी के समय लौकी, करेला, तोरई और टिंडे की बुवाई की जा सकती है. इसके अलावा फूलगोभी की अगेती किस्मों की रोपाई किसान कर लें. §֍:कपास और धान को लेकर कही ये बात§ֆ:हरियाणा किसानों के लिए बताया गया कि वे कपास में हल्की सिंचाई करें. कपास के गुच्छे, जल्दी खुलने के लिए सितंबर के अंत में आखिरी सिंचाई करें. समय पर सिंचाई करने से किसान कपास की अच्छी उपज हासिल कर सकते हैं. इसी के साथ हरियाणा किसान धान के खेत से बारिश के अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल लें और उचित जल निकासी की व्यवस्था रखें. §रबी के लिए किसान सब्जियों की बुवाई की तैयारियों में लग गए हैं. इसी के चलते हरियाणा और हरियाणा के किसानों के लिए भिंडी, लोबिया, लौकी, करेला, तोरई, फूलगोभी और टिंडे की बुवाई के लिए यह सही समय है. सब्जियों की बुवाई के लिए कुछ किस्मों का सुझाव दिया गया है. जबकि, गन्ना, अरहर समेत अन्य फसलों को कीटों, रोगों से बचाव की सलाह दी गई है.

