֍:इन जिलों में बारिश की संभावना§ֆ:आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और बहराइच में भारी बारिश होने के आसार हैं. लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थ नगर में बरिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.§֍:सीएम योगी ने दिए निर्देश§ֆ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश के अलर्ट के बाद संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें. सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं. जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए.§उत्तर प्रदेश में बारिश एक बार फिर रुख करने वाली है. लखनऊ मौसम विभाग द्वारा बताया कि 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में सभी स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है. इसमें संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के अन्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने गरज चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज जारी किया है.

