֍:ऐसे करें खेती§ֆ:मशरूम की पुआल किस्म की खेती करने के लिए धान के पुआल को आधा किलो से लेकर एक किलो के बंडलों में बांधा जाता है. जिनको पानी में भिगोकर उपचारित किया जाता है. इसके बाद जमीन पर बांस के टुकड़ों से बने फ्रेम पर या छेद वाले रैक पर इस मशरूम का बेड बनाते हैं. इस प्रकार से बनाए गए हर बेड के लिए 250 ग्राम स्पॉन (मशरूम के बीज) और 200 ग्राम बेसन की जरूरत होती है. इस एक बेड से तीन से चार किलो तक मशरूम मिलता है.§֍:कितना होगा मुनाफा?§ֆ:इस किस्म के मशरूम को उगाने में किसानों को काफी मुनाफा होता है. इसमें 20 से 25 रुपये खर्च आता है और 5 किलो मशरूम उगाने में लगभग 100 रुपये का खर्च आता है. मुनाफे की बात करें तो पांच किलो पुआल मशरूम को बेचने पर प्रति किलो 100 रुपये की आमदनी होती है. इस तरह कोई किसान एक बेड पर 100 रुपये की लागत से 500 रुपये का मशरूम उगा सकता है. इसमें से 100 रुपये खर्च छांट दें तो हर एक बेड से 400 रुपये का मुनाफा होगा.§भारत में कई किसान मशरूम की माग को देखते हुए इसकी खेती कर रहे हैं. बाजार में मशरूम की कई किस्में उपलब्ध हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद है. ऐसे में किसान पुआल मशरूम की खेती से काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. इसे उगाने की लागत बहुत ही कम होती है. एक तरह से एक किलो पुआल मशरूम उगाने में 20 से 25 रुपये का खर्च आता है, जबकि बेचने पर प्रति किलो 100 रुपये तक की आमदनी होती है.

