֍:महाराष्ट्र में बारिश से हालात खराब§ֆ:मौसम विभाग ने आज गुरुवार से ही राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इससे नगर निगम को मुंबई (बीएमसी) और उसके उपनगरों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी का ऐलान करना पड़ा है. आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र के पालघर और नासिक जिलों में भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ और गुरुवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. बुधवार को मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में पांच घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे स्थानीय ट्रेन और फ्लाइट्स में देरी हुई. साथ ही कहीं-कहीं पानी भरने की गंभीर समस्यात भी सामने आई जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति पेश आई. बताया जा रहा है कि इस बारिश ने 5 लोगों की जान भी ले ली है. §֍:दिल्ली में भी बारिश की संभावना§ֆ:मौसम विभाग की ओर से जानकारी में बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर की ओर बंगाल की खाड़ी से हवाएं आ रही हैं. इससे राजधानी में हल्की बारिश देखी जा सकती है. बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है. वहीं, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है.§महाराष्ट्र के कई जिलों में बुधावर सुबह से ही तेज शुरु हो गई, जिसकी वजह से यहां हालात काफी बिगड़ गए. बारिश ने लोगों को इस हद तक परेशान कर दिया कि यहां 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया और स्कू लों को बंद कर दिया गया. इसी के चलते मौसम विभाग की ओर से राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ 26 और 27 सितंबर को महाराष्र्य के अलावा देश के कई हिस्सोंा में भारी बारिश से बहुत ज्या दा बारिश का अलर्ट जारी किया है.

