֍:मौसम विज्ञान विभाग ने कही ये बात§ֆ:हिमाचल की राजधानी के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है. शिमला में 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शिमला का तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. विभाग ने बारिश और गरज का येलो अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है. §֍:मॉनसून हुआ छू मंतर§ֆ:हिमाचल में 27 सितंबर के बाद प्रदेश से मॉनसून के जाने की संभावना है. शिमला की बात करें तो प्रदेश में बीते तीन-चार दिनों से मौसम साफ बने रहने से तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिली है दो दिन पहले शिमला में यहां तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है. अगर मौसम साफ बना रहेगा तो 28 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच जाएगा जो कि सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जाएगा.§हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों से गर्मी बढ़ती दिख रही है. प्रदेश में काफी बारिश होने के बाद अब गर्मीसे पहाड़ तपने लगे हैं. हिमाचल की राजधानी शिमला में मंगलवार को 29 डिग्री तापमान मापा गया है. वहीं, कांगड़ा में पहली बार सितंबर में 35 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है. ऊना में 37 डिग्री, बिलासपुर में 37.4 और चंबा में 36.4 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है. इसको लेकर राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

