ֆ:
इजरायल की ओर से लगातार तीसरे दिन भी लेबनान पर हमले जारी हैं। पेजर, वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल, फिंगरप्रिंट डिवाइसेस व रेडियो में ब्लास्ट के बाद गुरुवार रात इजरायली वायुसेना ने हिजबुल्लाह के 30 मिसाइल लॉन्च पैड, गोला बारूद डिपो और सैन्य इमारतों पर हवाई हमले किए। इसमें हिजबुल्लाह के 30 मिसाइल लॉन्च पैड तबाह हो गए
पेजर, वॉकी-टॉकी, सोलर और रेडियो में ब्लास्ट के बाद हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह एक वीडियो संदेश जारी कर इजरायल ने लेबनान में नरसंहार किया है। उसकी इस हरकत का जवाब दिया जाएगा। इसके बाद लेबनान की ओर से इजरायल पर कुछ रॉकेट भी दागे गए। इसके बाद इजरायल की वायुसेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसाने शुरू कर दिए।
§
इजरायल ने लगातार तीसरे दिन लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें 30 मिसाइल लॉन्च पैड और सैन्य इमारतें तबाह हो गईं। यह हमला हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के धमकी भरे वीडियो संदेश के बाद हुआ जिसमें उसने इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया था। जवाब में इजरायली वायुसेना ने गोला-बारूद डिपो और अन्य सैन्य ठिकानों पर बमबारी की।

