सुल्तानपुर डकैती कांड का दूसरा आरोपी अनुज प्रताप सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इससे पहले बीते पांच सितंबर को हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे. वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है. अगर कोई ऐसा करेगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में कहा, “ये नए भारत का नया यूपी है. नए यूपी में सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है. बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है. अगर कोई लगाएगा तो उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा. व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता. किसान की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता. किसी गरीब की झोपड़ी को कोई उजाड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता है. अगर करेगा तो उसको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.”

