֍:यूपी में होने जा रहा सबसे बड़ा ट्रेड शो §ֆ:यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने जा रहा है। इसमें उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित कई वीआईपी लोगों का आगमन होगा। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक्सपो सेंटर के आसपास छह जगह पार्किंग बनाई जाएगी।
§֍:उपराष्ट्रपति करेंगे मेला का शुभांरभ §ֆ:ट्रेड शो का शुभारंभ करने उपराष्ट्रपति 25 सितंबर को आएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भी रहेंगे। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरे जिलों से करीब 100 यातायात पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद ने बताया कि ट्रेड शो में हिस्सा लेने के लिए अधिकांश लोग चिल्ला बॉर्डर व डीएनडी के जरिए दिल्ली से नोएडा आएंगे। यहां से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए गंतव्य को जाएंगे। ऐसे में नोएडा के बॉर्डर से ही एक्सपो मार्ट तक यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाएगी। सभी महत्वपूर्ण कट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।§֍:सड़कों पर तैनात रहेंगे 500 पुलिसकर्मी §ֆ:नोएडा से ग्रेनो तक पूरी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे। डीसीपी ने बताया कि एक्सपो मार्ट के पास खाली पड़े मैदान में बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर करीब 5500 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा पांच कॉलेजों में भी पार्किंग बनाए जाने की तैयारी है। ऐसे में सात-आठ हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
§यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान 25 से 29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से लेकर कालिंदी कुंज, डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी ऐसे वाहनों को रोका जाएगा। यह प्रतिबंध सुबह सात से रात 11 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली जाने वाले ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जा सकेंगे। इससे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सामान्य रहेगा।

