֍:महीने में सबसे ज्यादा बारिश वाले 15 दिन§ֆ:दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में महीने के 15 दिनों में अधिक बारिश हुई है. आईएमडी के अनुसार ये औसत से अधिक है. इसी के साथ आईएमडी वे लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना बताई है. मौसम विभाग ने आज दिल्लीव-एनसीआर के अलावा, उत्तहराखंड, उत्त र प्रदेश, मध्य. प्रदेश और नॉर्थ-ईस्टट के कुछ राज्यों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, देश में कहीं भी अति भारी और अत्याधिक भारी बारिश के आसार नहीं है. §֍:यूपी में बाढ़§ֆ:भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. कई गांवों में कई फीट तक पानी भरा गया है, जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई है. राजस्थाकन के धौलपुर में 60 गांवों में किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई. यहां के किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वहीं यूपी में भी सैकड़ों गांवों में फसल बर्बाद होने की जानकारी सामने आई है.§भारत में कई राज्यों में तोज बारिश हो रही है. इसके चलते आज भी सुबह से ही कई जगहों पर हल्कीस बारिश हो रही है. सड़कों पर जाम देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भारी वर्षा के आसार जताए हैं. IMD के अनुसार, दिल्ली में बारिश का सिस्टम सक्रिय है. इस सिस्टएम की वजह से आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना है.

