֍:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी
§ֆ:पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी है. जॉइंट सीपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त इलाके में तैनात कर दिया गया है. घटना स्थल से कई लोगों के हिरासत में लिया गया है. जिनकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है.
§֍:बारां में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प§ֆ:राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बच्चों में हुए विवाद के बाद बंजारा और गुर्जर समाज के लोग आपस में भिड़ गए. इस लड़ाई में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने 2 बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया.§महाराष्ट्र के भिवंडी और राजस्थान के बारां में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी का मामला सामने आया है. भिवंडी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थर फेंके गए हैं. बताया जा रहा है कि घटना 12.30 बजे हुई. दो गुटों में टकराव की स्थित बनी, लेकिन कुछ देर में पुलिस-प्रशासन ने उसे कंट्रोल कर लिया.

