֍:पिछले साल जारी हुए 350 करोड़§ֆ: हिंदुस्ताान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि पिछले साल पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ जारी किए गए थे. राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये आवंटित करने को लेकर राज्य कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब तभी खुशहाल होगा, जब उसके किसान समृद्ध होंगे. साथ ही किसानों से पराली न जलाने और प्रदूषण मुक्त वातावरण, मानवता के कल्याण के लिए धान की पराली प्रबंधन तकनीक अपनाने के लिए कहा. §֍:कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित §ֆ:पंजाब कृषि विश्व विद्यालय के किसान मेले में पांच पंजाब कृषि विश्वेविद्यालय वैज्ञानिकों, जीके सिक्का, बीएस सेखों, जीएस मानेस, मनदीप सिंह और करमजीत शर्मा को भी कृषि अनुसंधान और विस्तार में जबरदस्त योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया.§पंजाब में किसानों को पराली प्रबंधन में काफी समस्याएं आती हैं. इसको लेकर हाल ही में राज्य के कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में किसान मेले और गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जीएडीवीएएसयू), लुधियाना में पशुपालन मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री ने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की सराहना की. उन्होंने ने धान की पराली प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की है.

