֍:जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी?§ֆ:बिहार के कृषि विभाग की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में बताया गया कि बिहार सरकार राज्य में अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी दे रही है. इसके तहत किसानों को अंजीर के पौधे लगाने पर प्रति इकाई लागत का 50 हजार रुपये का 40 फीसदी यानी 20 हजार रुपये ले सकते हैं. वहीं, किसानों को यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी.§֍:इतने लगाएं पौधे§ֆ:अंजीर की खेती में एक हेक्टेयर में किसान 625 पौधे लगा सकते हैं. इसकी खेती में दो पौधों के बीच की दूरी चार मीटर होनी चाहिए. आंकड़ों के एक हेक्टेयर जमीन में अंजीर की खेती करने पर 1 लाख 25 हजार रुपये का खर्च आता है. अंजीर खेती योजना को बढ़ावा देने के लिए शुरुआत में एक हेक्टेयर जमीन में अंजीर की खेती की जाएगी. राज्य में पहली बार इस तरह की योजना चलाई गई है.§֍:जानें कैसे करें आवेदन§ֆ:किसानों को आवेदन करने के लिए राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें. यहां जाने के बाद आप अंजीर फल विकास योजना पर क्लिक करें. इसके बाद अंजीर की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें. यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.§बिहार किसानों के लिए राज्य सरकार कई कार्य कर रही है, जिससे किसानों की लागत कम हो और किसानों को फसलों के लिए प्रोत्साहन मिल सके. इसी के चलते प्रदेश में अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए अंजीर फल विकास योजना चलाई जा रही है. इसके तहत किसानों को अंजीर के पौधे लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी. इसका लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा.

