֍:पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी§ֆ:आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. उत्तराखंड में, 14 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना है जबकि अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. IMD ने अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे संभावित बाढ़ की चिंता बढ़ गई है. इसी के साथ हिमाचल की बात करें तो यहां शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है. साथ ही 17 सितंबर से 18 और 19 सितंबर को तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है. §֍:दिल्ली में मौसम सर्द§ֆ:दिल्ली में पिछले दिनों की बारिश को देखते हुए राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 सिंतबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी का कहना है कि 14 सितंबर के बाद मौजूदा बारिश का दौर कम होने की उम्मीद है. 18 सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है. राष्ट्री य राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. §पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 14 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है. वहीं, झारखंड में तेज बारिश को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, देश के कई राज्यों में अभी भी तेज बारिश का आलम जारी है. गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई है.

