• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

दिल्ली मेट्रो में शुरू हुई मल्टीपल जर्नी, नहीं होगी कार्ड की जरूरत

Fiza by Fiza
September 13, 2024
in अन्य
0
दिल्ली मेट्रो में शुरू हुई मल्टीपल जर्नी, नहीं होगी कार्ड की जरूरत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:पहले मिलता था पेपर टिकट§ֆ:पहले यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में QR कोड वाला पेपर टिकट मिलता था, लेकिन अब यात्री दिल्ली सारथी ऐप से QR कोड खरीदकर उसे रिचार्ज कर कई यात्राओं के लिए उपयोग कर सकेंगे. यह स्मार्ट कार्ड के मुकाबले काफी सुविधाजनक विकल्प है. डीएमआरसी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. विकास कुमार ने इस नए फीचर को बीते दिन यानी गुरुवार, 12 सितंबर को लॉन्च किया है. डीएमआरसी के मुताबिक मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है. जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना है. §֍:कैसे होगा इस्तेमाल?§ֆ:इस नई सुविधा के इस्तेमाल के लिए यात्रि अपने मोबाइल में दिल्ली सारथी ऐप पर लॉग इन करें और “मल्टीपल जर्नी QR टिकट” ऑप्शन पर जाएं. इसके बाद ₹150 रुपये का QR कोड खरीदें. यह राशि यात्रा के लिए उपयोग की जा सकेगी. कोड में 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का रिचार्ज किया जा सकता है. रिचार्ज डिजिटल पेमेंट्स जैसे UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं. यात्रा के दौरान अपने फोन पर आए QR कोड को स्कैन कर आसानी से सफर करें. मल्टीपल जर्नी QR टिकट पर स्मार्ट कार्ड की तरह ट्रैवल डिस्काउंट की भी सुविधा लागू है. इस नई व्यवस्था से यात्रियों को न सिर्फ कार्ड रखने का झंझट खत्म होगा बल्कि डिजिटल भुगतान एवं आसान रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी. §֍:तीन हजार तक का करा सकेंगे रिचार्ज§ֆ:दिल्ली सारथी ऐप के वॉलेट में यात्री अधिकतम 3000 रुपये रख सकते हैं.हालांकि, क्यूआर कोड का उपयोग करके यात्रा करने के लिए वॉलेट में 60 रुपये का न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी है. ऐप में ही यात्री यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने मेट्रो में किस दिन कहां से कहां तक सफर किया है और उसके लिए कितने किराये का भुगतान किया है. इसी के साथ मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट के उपयोगकर्ताओं को पीक ऑवर्स ”सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे” के दौरान 10% की छूट और ऑफ-पीक ऑवर्स के दौरान 20% की छूट दी जाएगी.§ֆ:

DMRC Introduces Multiple Journey QR Ticket (MJQRT) to Enhance Passenger Convenience

As part of its ongoing ‘Ease of Booking’ initiative through digitalization, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) today launched the Multiple Journey QR Ticket (MJQRT), a cutting-edge… pic.twitter.com/uFgcmwyXgp

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 12, 2024
§दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यात्रियों के लिए कई तरह की राहत व्यवस्था पर काम करती रहती है. इसी के चलते दिल्ली मेट्रो की ओर से मल्टीपल जर्नी QR टिकट की सुविधा शुरू की है. इससे यात्रियों को रोजाना क्यूआर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी बल्कि एक सिंगल क्यूआर कोड वाला टिकट दिया जाएगा. ये सुविधा शुक्रवार 13 सितंबर से शुरु की गई है.
Previous Post

इस योजना बीपीएल परिवारों को मिलेगी मुफ्त प्लॉट, जानें क्या है प्रक्रिया?

Next Post

छोटे किसानों की सहायता के लिए है जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Next Post
छोटे किसानों की सहायता के लिए है जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

छोटे किसानों की सहायता के लिए है जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.