֍:कहां होगी रैली?§ֆ:भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट साजिद युसुफ के हवाले से समाचार एजेंसी केएनओ की तरफ से पीएम मोदी की चुनावी रैली के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंसने बताया है कि पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन बाद यानी 19 सितंबर को एसके स्टेडियम श्रीनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की विशाल रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली के लिए वह कश्मीदर का दौरा करने वाले हैं. बीजेपी सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि यह रैली कार्यकर्ताओं और 25 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ाने के मकसद से होगी. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार 12 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन था. §֍:इन सीटों पर बीजेपी का कोई उम्मीदवार नहीं§ֆ:पीर्टी की तरफ से हाल ही में एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी, इसमें कहा गया कि वह अभी कश्मीर के लिए किसी और उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी. माना जा रहा है कि बीजेपी ने रणनीति के तहत जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग दांव खेला है. सूत्र बताते हैं कि यह गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता राम माधव की चुनावी रणनीति है. बीजेपी ने दक्षिण कश्मीर की 16 विधानसभा सीटों से आठ, मध्य कश्मीर की 15 सीटों से छह और उत्तर कश्मीर की 16 सीटों से पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.§जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव इसी महीने शुरु होने वाले हैं. इसी के चलते सभी पार्टियां रणनीतियों को लागू करने में लगी हुई हैं. इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीती की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को श्रीनगर में मेगा रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी के 14 सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली में शामिल होने की संभावना है.

