֍:4000 रुपये होंगे ट्रांसफर§ֆ:ओडिशा सरकार ने सीएम किसान योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 4,000 रुपये की नकद राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 सितंबर रविवार को संबलपुर में सीएम किसान योजना की शुरुआत की. पहली किस्त के रूप में लगभग 46 लाख किसानों को 925 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. §֍:किसानों को जोड़ने के लिए शुरु किया अभियान§ֆ:योजना को लेकर ओडिशा के सीएम ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते सीएम किसान के कुछ पात्र लाभ पाने से छूट गए हैं. उन्हें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आज से पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को शामिल करने के लिए दो महीने का संतृप्ति अभियान शुरू किया गया है.§ओडिशा सरकार ने कमजोर वर्ग किसानों को वित्तीय मदद देने के लिए एक नई मुहिम चलाई है. इस योजना का नाम सीएम किसान योजना है, जिसमें 46 लाख किसानों को 925 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस राशि से किसान खेती के उपकरण, बीज, खाद और कीटनाशक समे अन्य जरूरत की वस्तुएं खरीद सकते हैं. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने धान की खरीद एमएसपी पर करने के साथ ही प्रति क्विंटल 800 रुपये बोनस देने की भी घोषणा की है.

