֍:सरकार की ओर से कही गई ये बात§ֆ:योजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य के युवा प्रगतिशील किसानों को आधुनिक खेती के तरीके सीखने के लिए इजराइल सहित अन्य देशों में भेजा जाएगा. राज्य के उद्यानिकी आयुक्त जयसिंह ने बताया कि चयन के लिए किसान खुद राज किसान साथी पोर्टल पर 10 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. बताया गया कि राज्य के 10 कृषि संभागों में आधुनिक खेती तकनीक संभावनाओं को देखते हुए टारगेट तय किए गए हैं.§֍:§ֆ: किसान नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत आधुनिक खेती और विदेश खेती तकनीक की ट्रेनिंग के लिए 100 किसानों का चयन किया जाना है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान और महिला किसानों को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही 20 दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी चुना जाएगा. §֍:ये है पात्रता§ֆ:ट्रेनिंग के लिए आवेदन में युवाओं के पास राज्य सरकार द्वारा जारी की गई ये चीजें होना जरूरी है. जिसके बाद ही किसान योजना का लाभ ले सकेंगे. इसमें किसान के पास कम से कम 1 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन होना जरूरी है. इसी के सीथ किसान का 10 वर्षों से लगातार अपनी जमीन पर खेती करना जरूरी है. किसान संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पंप, ड्रोन, ऑटोमेशन, फार्म पोंड तकनीक अपना रहा हो. किसान का चयन कृषि विभाग की ओर से जिला राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ हो. किसान की उम्र 50 वर्ष से कम हो और उस पर को मुकदमा दर्ज न हो. साथ ही किसान के पास पासपोर्ट होना जरूरी है. §֍:दुग्ध उत्पादन की ट्रेनिंग के लिए ये होनी चाहिए पात्रता§ֆ:दुग्ध उत्पादन की ट्रेनिंग करने के लिए युवा के पास कम से कम 20 गाय या भैंस, 10 ऊंट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व होना चाहिए. इसी के साथ आपके पास डेयरी या पशुपालन का अनुभव होना चाहिए. आवेदक का कृषि या पशुपालन विभाग की ओर से जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ हो. इसी के साथ पशुपालक की उम्र 45 वर्ष से कम हो और उसपर को मुकदमा दर्ज न हो और पशुपालक के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है. §भारत में जनसंख्या के साथ-साथ बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है. इसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं को राजगार दिलाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में राजस्थान की सरकार किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसके लिए फार्मर नॉलेज इनहैंसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है. जिसमें राज्य के 100 युवा प्रगतिशील किसानों को विदेशी खेती की तकनीक की ट्रेनिंग लेंगे.

