֍:इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन§ֆ:पंजाब किसानों के लिए सोलर पंप योजना में 9 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं. इस दौरान किसान योजना के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट www.pmkusum.peda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसको लेकर रिन्यूकबल एनर्जी मिनिस्ट र अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले पंप सेटों के नए कनेक्शनों को बैन कर दिया था. लेकिन अब राज्य सरकार ने किसानों को नए कनेक्शन देने की कोशिश की है. उनका कहना था कि तीन हॉर्स पावर, पांच एचपी, साढ़े सात एचपी और 10 एचपी मोटरों के लिए सोलर पंप सेटों के 20,000 नए कनेक्शन दिए जाएंगे. §֍:इन दामों पर दी जाएगी सब्सिडी§ֆ:बाजार में सोलर पंप अलग-अलग दामों में उपलब्ध होते हैं. जिनमें तीन एचपी मोटर वाले सोलर पंप सेट की कीमत 2.9 लाख रुपये, पांच एचपी मोटर वाले 3.3 लाख रुपये, साढ़े सात एचपी मोटर वाले 4.15 लाख रुपये और 10 एचपी मोटर वाले 5.57 लाख रुपये है. पंप सेट कई श्रेणियों के किसानों को सब्सिडी दरों पर दिए जाएंगे. इसको लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 20 हजार सोलर पंप सेट में से 15 हजार सामान्य श्रेणी के किसानों, 2 हजार अनुसूचित जाति के किसानों और 3 हजार पंचायतों को दिए जाएंगे. जिसमें सोलर पंप सेट का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. §֍:पीएम कुसुम योजना§ֆ:पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली सोलर पंप पर सब्सिडी पीएम कुसुम योजना के तहत दी जाएगी. इस योजना में दश के कई राज्योंे शामिल हैं. जिनमें उत्तंर प्रदेश, मध्यो प्रदेश, राजस्थाान, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सोलर पंप सेट की कुल लागत 30 फीसदी खुद उठाती है या फिर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है. §पंजाब सरकार की ओर से नई कृषि निति अपनाते हुए किसानों को सोलर पंप मुहैया कराने का फैसला लिया गया है. ये 9 सितंबर से राज्य की सरकार द्वारा शुरु किया गया है. इस स्कीम के तहत किसानों को 20 हजार सोलर पंप दिए जाएंगे. इससे किसानों को फायदा मिलेगा और सरकार की ओर से दामों में रियायत भी प्रदान की जाएगी.

