֍:ऐसे करें निधि का स्टेटस चेक§ֆ:पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस अब आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड नंबर से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/FarmerStatus.aspx पर जाना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर देना होगा और फिर कैप्चा भरना होगा. जिसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी मिल जाएगी. §֍:अक्टूबर में आ सकती है किस्त§ֆ:पीएम किसान निधि की 18वीं किस्त की तारीख अक्टूबर में निकल सकती है. इसके लिए अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्रदान की गई है. लेकिन किस्त हर चार महीने के अंतराल जारी की जाती है. ऐसे में 17वीं किस्त जारी होने के बाद अब 18वीं किस्त आने का समय अक्टूबर में है.§֍:KYC है जरूरी§ֆ:पीएम किसान निधि का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को अपने बैंक खाते में ई-केवाईसी कराना होगा. अगर किसान इसे नहीं कराते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है. क्योंकि हाल ही में सरकार द्वारा कई फर्जीवाड़े के केस देखे गए थे. जिसके चलते सरकार सतर्क तरीके से अगली किस्त जारी करने वाली है. §भारत में केंद्र और राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं और स्कीम लाती रहती है. इससे किसान के नुकसान की भरपाई के साथ मुनाफा भी मिलता है. ऐसे में किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं पड़ता. इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. इसके तहत किसानों को 2000 रुपये की सालाना प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जो कि साल में तीन बार दी जाती है. अभी तक निधि की 17वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन अब 18वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है और किसानों को अपने आधार कार्ड द्वारा बैंक खाते में केवाईसी कराने को कहा है.

