֍:गिप्पी ने बताया किस्सा§ֆ:मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में गिप्पी ने सलमान के साथ पहली मुलाकात की फोटो शेयर की. उन्होंने बताया कि ये फोटो उन्होंने सलमान के साथ फिल्म ‘रेडी’ (2011) के शूट के दौरान खिंचवाई थी. गिप्पी ने कहा कि तब उनकी हिंदी बहुत अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से वो सलमान से मिलने को लेकर बहुत नर्वस थे. उन्होंने कहा कि जब वो फाइनली गिप्पी से मिले, तो उनकी तारीफ करते हुए पंजाबी में बोल पड़े ‘पाजी बड़े डोले-शोले बनाए हैं…’ गिप्पी की ये बात और उनका अंदाज देखकर सलमान कन्फ्यूज से हो गए और उन्होंने जवाब में सिर्फ इतना ही कहा- ‘हां?’ §֍:दिलजीत ने संभाली बात§ֆ:इस मुलाकात के दौरान, दिलजीत दोसांझ भी गिप्पी ग्रेवाल के साथ मौजूद थे. सलमान को अनकम्फर्टेबल देखकर, दिलजीत ने गिप्पी को जाकर कहा कि वो इस तरह की बातें ना करें, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे सलमान को गुस्सा आ सकता है. गिप्पी की सलाह याद करते हुए गिप्पी ने कहा, ‘दिलजीत ने मुझे कहा ऐसे मत बोलो, वो गुस्सा हो जाएंगे.’
कुछ महीने पहले ही सलमान, गिप्पी की पंजाबी फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आए थे. दोनों ने मीडिया के लिए साथ में पोज भी किया.
§ֆ:पीटीआई के साथ एक पुराने इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने सलमान की तारीफ की थी. उन्होंने बताया था कि जब ‘बॉडीगार्ड’ का शूट करने पंजाब गए थे, तो वो भी बड़ी एक्साइटमेंट में उनके साथ फोटो क्लिक करवाने गए थे.§पंजाब के मशहूर एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की बॉलीवुड सुपरस्टार्स से काफी जान पहचान है. वे आमिर खान और सलमान खान के साथ नजर आ चुके हैं. बता दें कि गिप्पी से पहली मुलाकात में सलमान उनसे काफी नाराज थे.

