֍:ये दी सलाह§ֆ:
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया कि, ‘सी-लाल चौक ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II की आउटलेट लाइन पर 500 मिमी डाय-फ्लोमीटर की इंस्टॉलेशन 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होने का प्रस्ताव है.’ DJB ने इलाकों के निवासियों को पहले से पर्याप्त पानी जमा करने की सलाह दी है. सेंट्रल कंट्रोल रूम से पानी के टैंकरों का अनुरोध किया जा सकता है. बता दें कि मई-जून में दिल्ली में जल संकट था. उस समय जल बोर्ड ने ऐलान किया था कि जिन इलाकों में सुबह और शाम पानी की सप्लाई आती है, वहां हालात सामान्य होने तक अब सिर्फ एक टाइम ही पानी आएगा.
§दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी को लेकर अपडेट सामने आई है. इसको लेकरसोमवार को बताया गया कि रखरखाव के कारण दक्षिणपूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके और उसके आसपास के इलाकों में 11 सितंबर की शाम और 12 सितंबर की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी. प्रभावित इलाकों में ओखला स्टाफ क्वार्टर, होली फैमिली हॉस्पिटल, गांधी कैंप, हरकेश नगर, सी-लाल चौक, गिरी नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं.

