ֆ:इस नियुक्ति के साथ ही पांडे टीवी सोमनाथन का स्थान लेंगे, जिन्हें अगस्त में राजीव गौबा के स्थान पर कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।
इससे पहले पांडे निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव थे। अक्टूबर 2019 में उन्होंने डीआईपीएएम का कार्यभार संभाला था।
पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडे को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
परंपरा के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है।
§भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तुहिन कांता पांडे को भारत सरकार ने वित्त सचिव नियुक्त किया है।

