֍:इस किस्मों का दिया गया प्रसिक्षण§۩:Uploads/NewsImages/07-09-2024/io6YnfmAIY1Tl5DGLJrE.jpg|§֍:§ֆ:शिविर में युवाओं को मशरूम की अलग-अलग किस्मों से रूबरू कराया गया. जिसमें ओयस्टर मशरूम ,बटन मशरूम ,बाल वरीला मशरूम और मिल्की मशरूम शामिल है. प्रशिक्षण में युवाओं को गेहूं का भूसा एवं धान धान के पावल एवं सोयाबीन के भूसे पर मशरूम उत्पादन करके अपनी आय बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी दी गई. धींगरी मशरूम उत्पादन उत्पादन हेतु भूसे का शोधन एवं उसमें बी मिलकर पॉलिथीन की थैलियां में बैंगिंग करने की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में मशरूम के मूल्य वर्धन की भी जानकारी दी गई. मशरूम की फसल पर लगने वाले विभिन्न रोग किट के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा ने प्रशिक्षण आर्थियों को मशरूम उत्पादन के विभिन्न आयाम ,उनकी तकनीकी और मूल्य वर्धन करके आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी. इस दौरान 10 ग्रामीण युवाओं ने शिविर में भाग लिया. प्रशिक्षण के समापन पर भागीदारी करने वाले ग्रामीण युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.§۩:Uploads/NewsImages/07-09-2024/PBnqGOZyCxAetybWTww0.jpg|§֍:
इन लोगों की रही अहम भूमिका
§ֆ:शाहजहांपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ग्रामीण युवकों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में केवीके वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. विमल कुमार, डॉ. महेश डॉक्टर शिवकुमार यादव एवं डॉ. विद्या गुप्ता का सहयोग रहा. प्रशिक्षण में भावल खेड़ा, ददरौल, निगोही और पुवाया ब्लॉक के 10 ग्रामीण युवकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के समापन पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रसाद एवं डॉ नूतन वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए. साथ ही उनसे आशा की कि वे अपने गांव में जाकर मशरूम उत्पादन करके स्थानीय लोगों को भी जागरूक करेंगे.§केंद्र सरकार की ओर से युवाओं को प्रशिक्षण के जरिए अलग-अलग संस्थानों में रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है. इसी के चलते उत्तर प्रदेश में स्थित शाहजहांपुर कृषि विज्ञान केंद्र में ग्रामीण बेरोजगार युवकों के लिए स्वरोजगार पारक प्रशिक्षण मशरूम उत्पादन तकनीकी पर दिनांक 2 से 7 सितंबर आयोजित किया गया. इस प्रसिक्षण शिविर में केवीके के कृषि विशेषज्ञों द्वारा मशरूम की जानकारी दी गई. जिसमें उन्हें प्राकृतिक रूप से सालभर मशरूम उत्पादन करने की जानकारी विस्तार से दी गई.

