֍:कितने दिनों की होगी यात्रा?§ֆ:इस टूर पैकेज में 10 रात और 11 दिनों का टूर है. इसमें बोर्डिंग पॉइंट राजकोट, सुरेंद्रनगर – वीरमगाम – साबरमती – नडियाद – आनंद – वडोदरा – भरूच – सूरत – वापी – वसई रोड – कल्याण – पुणे – सोलापुर है. पैकेज में आपको भारत गौरव ट्रेन द्वारा “तिरुपति बालाजी, पद्मावती मंदिर, रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर” के दर्शन करने का मौका मिलेगा.§֍:सुरक्षा के पूरे इंतेजाम§ֆ:पैकेज को लेकर आईआरसीटीसी ने कहा कि अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रियों को मनोरंजन और यात्रा संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम की भी सुविधा उपलब्ध है. सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध रहेंगे. कीमत की बात करें तो आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन यात्रा, आधुनिक किचन कार से उनकी सीट पर शुद्ध शाकाहारी भोजन, बस से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बजट होटल आवास, गाइड और दुर्घटना बीमा आदि जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा.§֍:कितना होगा किराया?§ֆ:टूर के लिए अगर आप इकोनॉमी क्लास के लिए टिकट बुक करते हैं, तो आपको 19,930 रुपये देने होंगे. वहीं कम्फर्ट कल्स में 3 एसी के लिए 35,930 रुपये चार्ज होंगे, कम्फर्ट क्लास 2 एसी के लिए 43,865 रुपये खर्च करने होंगे. यात्रा में आईआरसीटीसी की ओर से एलटूसी की सुविधा दी जाएगी. §֍:उत्तराखंड के पांच प्रयागों का भी कर सकेंगे दर्शन§ֆ:आईआरसीटीसी और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा “पितृ छाया एक्सप्रेस” उत्तराखंड के पांच प्रयागों और अंत में बद्रीनाथ के पास ब्रह्म कपाल में भक्तों को अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान कर रही है. यह ट्रिप 09 रात और 10 दिनों की होगी. यह यात्रा 20-09-2024 को पुणे से शुरू होगी. §֍:कितना होगा किराया?§ֆ:गुजरात के यात्री अहमदाबाद, वापी, सूरत और वडोदरा से ट्रेन में सवार हो सकते हैं. जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, विष्णुप्रयाग और बद्रीनाथ के दर्शन करने का मौका मिलेगा. यात्रा का पैकेज मूल्य रु. 44,990/- है. यात्रा 3 एसी ट्रेन में होगी और यात्री सुविधा के लिए 4 बर्थ बुक की जाएगी. यात्रा के दौरान ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. टूर के लिए नॉन-एसी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी और हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और जोशीमठ सहित विभिन्न स्थानों पर होमस्टे, गेस्ट हाउस, बजट होटलों में भोजन के साथ आवास उपलब्ध कराया जाएगा.§֍:
कैसे करें टिकट बुक?
§ֆ:टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए, “EMI से बुक करें पैकेज” यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है. IRCTC की वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर लॉग इन कर सकते हैं और टूर पैकेज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.§मौसम से परेशान होकर अगर आप भी तीर्थयात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये बढ़िया मौका है. भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की तरफ से धार्मिक यात्राएं संचालित की जा रही है. इसमें भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी. 17 अक्टूबर को भारत गौरव ट्रेन के अंतर्गत “दक्षिण दर्शन यात्रा” राजकोट से प्रस्थान करेगी. तो चलिए जानते हैं कितना आएगा खर्च.

