֍:अनंत अबानी ने भेंट किया 15 करोड़ का मुकुट§ֆ:लालबाग के राजा भागवान गणेश के लिए मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 20 किलो के सोने का मुकुट अर्पित किया है. अनंत अंबानी को लालबाग सार्वजनिक गणेश मंडल के ओर से मंडल के वर्किंग कमेटी का प्रिंसिपल एडवाइजर नियुक्त किया जाता है. अंबानी का परिवार हर साल गणपति बप्पा के लिए श्रद्धा से दान देता है.§ֆ:
§֍:14 फीट की है मूर्ति§ֆ:इस साल लालबाग के राजा मयूरासन पर विराजित हैं. उनके मस्तक की शोभा बढ़ा रहा सोने का मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 14 फीट की की गणपति की मूर्ति का भव्य रूप देखकर भक्त हर्ष और उल्लास से भर गए. लालबाग के राजा गणेश मंडल पूरे महाराष्ट्र में मशहूर है. पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है लेकिन मुंबई का उत्साह अपना विशेष महत्व रखता है. यहां देश-विदेश से लोग दर्शन के लिए आते हैं. मुंबई में बड़े-बड़े नेता और फिल्मी सितारे इस गणेश मंडल में हर साल दर्शन के लिए आते हैं. गणेश मंडल की तरफ से हर साल आम लोगों के दर्शन के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है. बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी मनोकामान लिए आते हैं. भक्तों के जयकारे के उदघोष से पूरा माहौल भक्ति के सैलाब में डूब जाता है. §शनिवार से ही गणेश उत्सव की धूम मुंबई में देखी जा रही है. इस दौरान लाल बाग के राजा की पहली झलक भक्तों के सामने आई है. इसी के चलते भगवान गणेश की मूर्ति पर इस बार 20 किलो सोने का मुकुट पहानाया गया है. इस मुकुट को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने भेंट किया है. हर साल की तरह इस साल भी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लालबागचा राजा का गणेशोत्सव मना रहा है. शनिवार से शुरू होकर ये उत्सव मंगलवार 17 सितंबर तक चलेगा.First look of Mumbai's Lalbaugcha Raja unveiled ahead of Ganesh Chaturthi pic.twitter.com/ExXgzNsQ1j
— Matam Mayurnath (@Mayurmatam) September 6, 2024

