֍:जलभराव से लगा लंबा ट्रैफिक जाम§ֆ:आज सुबह हुई बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलकों में ट्रैफिक देखने को मिला. जहां लोग मिनटों में गाड़ियां निकाल लेते थे, वहां घंटों लोगों को परेशान होना पड़ा. गुरुवार की बात करें तो दिल्ली के कुछ इलाकं में पानी गिरा, जिससे तापमान में गिरावट आई. जिसके बाद न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री कम है. §֍:आईएमडी ने दी जानकारी§ֆ:आईएमडी ने कल शुक्रवार को मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना बताई गई. मौसम विभाग ने बताया कि एनसीआर में रविवार तक बारिश नहीं थमेगी. §֍:कल भी होगी बारिश§ֆ:दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 7 सितंबर को मॉनसूनी बारिश का फैलाव और तीव्रता देखी जा सकती है. इसके बाद रविवार को बारिश हल्की होगी और देर शाम या रात को बारिश क्षेत्र से विदा लेने लगेगी. अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मॉनसून प्रणाली के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. §दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से भारी बारिश सुरु हो गई. जिससे कई जगाहों पर जलभराव की समस्या भी देखी गई. इसी बीच सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रास्तों में पानी भरने की वजह से गाड़ियों का लंबा जाम लग गया. ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. हालांकि, दिल्ली में गर्म हवाओं और उमस से राहत मिल गई है. दिल्ली के नजफगढ़ रोड, बारापुला के साथ नोएडी के कई इलाकों में जलभराव हो गया.

