֍:इन चीजों की नहीं होगी एंट्री §ֆ:खासतौर से जिनके शॉल थोड़े मोटे होंगे, उन पर नजर रखी जाएगी. सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वो लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए रखें. खासतौर से जैकेट और जूतों पर ध्यान दें. पुलिस ने पहले ही लोगों से उन समान को लाने से मना किया है, जिसे फेंका जा सके. इसमें सिक्के भी शामिल हैं.
§֍:’हर मूवमेंट पर रखी जाएगी नजर’§ֆ:26 जनवरी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. परेड में आईं झांकियों से लेकर परिसर के कोने-कोने पर नजर रखने की तैयारी है. समारोह स्थल से 5 किमी के दायरे को हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस किया गया है. संदिग्धों के प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी.
§֍:क्या था संसद बवाल कांड §ֆ:आपको बता दें कि 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. उसी दिन दोपहर एक बजे संसद की विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से दो शख्स अचानक नीचे कूद गए और हंगामा करने लगे. दोनों ने नारेबाजी की, फिर जूते में छिपाकर रखा गया कलर स्प्रे निकाला और हवा में उड़ा दिया. इससे सांसदों में डर फैल गया. हालांकि, बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया. ठीक उसी समय संसद के बाहर भी दो लोगों को हंगामा करते वक्त पकड़ा गया था. इसमें एक महिला और एक युवक शामिल था. संसद भवन के बाहर दिल्ली पुलिस का पहरा था. ये §26 जनवरी को लेकर भारत में जोर- शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बार भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में परेड के लिए खास इंतजाम किए जा रहें हैं. वहीं किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा की गई है. खासतौर पर संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किलेबंदी कर दी है. इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर कड़ी निगाह रखी जाएगी. किसी भी नागरिक को कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए 3 लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा. सुरक्षा के मद्देनजर लोगों के जूतों और जैकेटों पर खास नजर रहेगी.

