֍:किसानों के अकाउंट में जाएंगा पैसा §ֆ:ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार की तरफ से धान बेचने वाले किसानों का पैसा उनके अकाउंट में भेजा जाएगा. लेकिन अगर आपने अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपके अकाउंट में पैसा नहीं जाएगा. इस बार केंद्र सरकार ने धान कॉमन का एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए की धान का एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है.
§֍:जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का तरीका §ֆ:Online Registration के लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं. इसके लिए आप अपने घर के आस-पास किसी भी जन सुविधा केंद्र या गांव के साइबर कैफे पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के माध्यम से या घर बैठे अपने मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर आपने पहले से ही चालू चालू खरीफ सीजन में एमएसपी पर धान बेचना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा. विभाग के पोर्टल के अलावा किसान मोबाइल ऐप ”यूपी किसान मित्र” के माध्यम से भी पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं.
§֍:जान लें Online रजिस्ट्रेशन प्रोसेस§ֆ:• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं.
• यहां जाकर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
• आपके दर्ज किए गए नंबर पर एक OTP आएगा.
• OTP डालने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगी.
• इसके बाद आप जमीन और बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट सहित जरूरी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
• इसमें आपको अपने परिवार की डिटेल भी डालनी होगी क्योंकि अगर खरीद केंद्र पर आप किसी कारण से न पहुंच पाए तो पहले से दर्ज परिजन की मौजूदगी में धान खरीदी हो सके.
§֍:ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस§ֆ:अगर आप बिक्री फसल का स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन में ”यूपी किसान मित्र” डाउनलोड करना होगा. आपको अपने मोबाइल ऐप को Google Play Store से या QR Code के माध्यम से भी डाउनलोड करना होगा. सरकारी खरीद में हिस्सा लेने वाले किसान मोबाइल ऐप UP Kisan Mitra के जरिए बिक्री के भुगतान का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.
§֍:सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होगी धान की सरकारी खरीदारी§ֆ:इस प्रकार चालू खरीफ सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में दो चरण में सभी खरीद केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धान की सरकारी खरीद होगी.
§֍:किसी भी सहायता के लिए इस नंबर पर करें कॉल§ֆ:पंजीकरण और नवीनीकरण के अलावा धान खरीद की प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर अपने खाद्य विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.§खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. यूपी में धान की सरकारी खरीदारी 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी. इसके लिए किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यूपी सरकार ने Kharif Season 2024-25 के लिए धान की सरकारी खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. अगर आप एक किसान हैं और अपनी खरीफ फसल की मुख्य फसल धान को MSP(Minimum Support Price) पर बेचना चाहते हैं तो आपको Online Registration या नवीनीकरण करना होगा. आइए चलिए जानते हैं प्रोसेस.

