ֆ:’लालबाग चा राजा’ मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि कल 20 किलो का सोने का मुकुट दान में अंबानी फैमिली की तरफ से लाया गया है. पहली झलक के बाद राजा को यह मुकुट पहनाया गया. अंबानी परिवार लंबे समय से मंडल से जुड़ा हुआ है और गणपति बप्पा के प्रति उनकी भक्ति देखकर हमें गर्व महसूस होता है. वे अक्सर इस उत्सव में शामिल रहते हैं.
§’लालबाग चा राजा’ की सबसे बहुप्रतीक्षित पहली झलक कल गुरुवार शाम को देखने को मिली. इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे Anant Ambani ने एक मुकुट ‘लालबाग चा राजा’ को दान किया. इस मुकुट की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे बनाने में 20 किलो सोने का इस्तेमाल हुआ है. सोने की मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
गुरुवार को ‘लालबाग चा राजा’ की मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसके बाद 20 किलो के सोने का मुकुट ‘लालबाग चा राजा’ को पहनाया गया. यह मुकुट अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दान में दिया गया था. अनंत अंबानी और पूरा अंबानी परिवार पिछले कई सालों से ‘लालबाग चा राजा’ मंडल से जुड़ा हुआ है और वे लालबाग चा राजा की विसर्जन यात्रा में भी हिस्सा लेते हैं.

