֍:भारत में होने जा रहा AI समिट §ֆ:इस इवेंट का आयोजन हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में किया जाएगा और इस इवेंट का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, उद्योग एवं विधायी मामलों के मंत्री दुड्डिला श्रीधर बाबू करेंगे. §ֆ:§֍:खान एकेडमी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल §ֆ:इस ग्लोबल AI Summit की मदद से ग्लोबल लीडर का ध्यान खींचना है और इसमें कई AI एक्सपर्ट भी शामिल होंगे. इसमें खान एकेडमी के सलमान खान, आईबीएम की डेनिएला कॉम्बे समेत कई लोग होंगे. ये लोग AI की मदद से अलग-अलग सेक्टर में होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, इसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस-बैंकिंग और बिजनेस आदि शामिल है.
§֍:AI Summit में होगी चर्चा और कई सेशन §ֆ:AI समिट के दौरान कई पैनल डिस्कशन, फायर साइड चैट्स और कई सवाल-जवाब होंगे. इन सेशन में वर्ल्ड बैंक, WHO, और NVIDIA जैसी बड़ी कंपनियों के लीडर शामिल होंगे. ये सभी AI और उससे इंसान को होने वाले फायदे और चुनौतियों के बारे में बताएंगे. §भारत के हैदराबाद में जल्द ही एक Global AI Summit होने जा रहा है, जिसकी थीम Making AI Work for Everyone (हर किसी के लिए AI को बनाना) है. इस इवेंट की शुरुआत 5 सितंबर से होगी, जो 6 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान AI को लेकर डिबेट, सवाल-जवाब और AI के फायदे और उसकी चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा.

