֍:38 जगाहों पर 35 रुपये मिलेगा प्याज§ֆ:जनता को सस्ते दामों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी एनसीसीएफ और नेफेड की गाड़ियों को रवाना करेंगे. इन मोबाइल वैन और एनसीसीएफ की खुदरा दुकानों से सस्ते प्याज की बिक्री की जाएगी. राजधानी दिल्लीकी बात करेंतो यहां पर कुल 38 जगाहों पर स्सते दामों में प्याज मिल सकेंगे. जिसमें एनसीयूआई कॉम्पलेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्से शामिल हैं. §֍:स्टॉक प्याज का होगा इस्तेमाल§ֆ:प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा ये मौबाइल वैन चलाई जा रहीं हैं. दिल्ली में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है. हालांकि एनएसीसीएफ के पास मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों से सीधे खरीदे गए प्याज का बफर स्टॉक है. आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए एनसीसीएफ उसी प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचेगा. इसको लेकर एनसीसीफ का कहना है किसानों से सीधे संपर्क करके और उनसे सस्ती दरों पर प्याज की पेशकश करके उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.§֍:2023 में इतने थे दाम §ֆ:पिछले साल भी सरकार द्वारा कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए सस्ती दरों पर प्याज बेचा गया था. जो कि सीधे जनता प्याज मुहैया कराया था. आज भी ऐसे ही सार्वजनिक वितरण संगठनों द्वारा सरकार सीधे जनता के बीच जन वितरण प्रणाली के तहत 35 प्रति किलो के दर से प्याज मुहैया करवाएगी. यह गाड़ियां देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग शहरों में सीधे रिहायशी इलाकों के बीच खड़ी होंगी. हालांकि एक बार में एक उपभोक्ता तय मात्रा से अधिक प्याज नहीं खरीद पाएंगे.§֍:§۩:Uploads/NewsImages/05-09-2024/Dq6drvM9ETnffBPRJIO8.jpg|§त्योहारी सीजन में सब्जियों के दामों उछाल देखने को मिल जाता है. इसी के चलते दिल्ली में कई दिनों से प्याज के दामों में इजाफा देखा जा रहा था. खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है. इसी के चलते केंद्र सरकार की ओर एक अहम फैसला लिया गया है. प्याज की बढ़ती कीमतों से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार ने 5 सितंबर से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री 38 जगाहों पर शुरु करने जा रही है. अब ग्राहकों को महंगाई की मार का सामना नहीं करना पड़ेगा.

