֍:कौन हैं इस अनोखी गाड़ी को बनाने वाले जुनैद§ֆ:अनोखी बुलेट को तैयार करने वाले जुनैदद सैफी बिजनौर के देवरपुरा बलॉक जलीलपुर के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक कारपेंटर हैं. बाइक को बनाने के पीछे का कारण पर जुनैद ने जवाब दिया कि उन्हें हमेशा से कुछ अलग कर दिखाने की आदत थी. इसीलिए इस बार उन्होंने लकड़ी की बुलेट बनाने की ठानी.§֍:कितना हुआ खर्चा§ֆ:जुनैद बताया कि इस बुलेट को बनाने में उन्हें 95 हजार रुपए खर्च हुए हैं. पूरी बुलेट बनाने में सबसे ज्यादा खर्च लकड़ी, चिपकाने वाली चीजों, नई टूल्स, पोलिश पेंट आदि में आया है. बाइक के फैन बनकर लोग जुनैद से बुलेट खरीदने के लिए दिल्ली, गुजरात और मुंबई से लगातार फोन कर रहे हैं.§֍:खूबियां§ֆ:बाइक की खूबियों के बारे में पूछने पर जुनैद ने बताया कि यब बुलेट पेट्रोल से चलती है. इसके साथ में इसका माइलेज 50 किमी है. हालांकि अभी बुलेट में सेल्फ स्टार्ट नहीं है. लेकिन जल्दी ही जुनैद इसमें सेल्फ स्टार्ट भी लगाएंगे. जुनैद के अनुसार वे जल्दी ही इलेक्ट्रिक बुलेट भी लेकर आने वाले हैं. §भारत में बुलेट के शौकीन अभी नही बल्कि कई सालों से हैं. लोगों को बुलेट गाड़ी का इतना शौक है कि उसमें कीमत से ज्यादा की मॉडिफिकेशन करा लेते हैं. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसमें एक कारिगर ने बुलेट को लकड़ी के रूप में ढाल दिया. यह गाड़ी दुनिया में एक अनोखी पहचान रखती है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडडिया पर वायरल होने के बाद से ही गाड़ी बनाने वाले के पास मुंबई, दिल्ली और गुजरात जैसी जगाहों से फोन आने शुरु हो गए हैं. इस गाड़ी को बनाने वाले कारिगर जुनैद सैफी हैं, जो कि गाड़ीयों का काफी शौक रखते हैं. उन्होंने बताया कि यह गाड़ी उन्होंने केवल 90 हजार की कीमत में तैयार की है.

