राहुल गांधी ने कहा, “हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा. हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और चुनाव जम्मू-कश्मीर के राज्य बनने के बाद हों. बीजेपी ऐसा नहीं चाहती, वे चाहते थे कि पहले चुनाव हो जाएं और फिर राज्य के दर्जे पर बात हो. बीजेपी चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन उन पर दबाव बनाएगा और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा.”
§֍:
बेरोजगारी पर बोले राहुल गांधी
§ֆ:जम्मू-कश्मीर में बढ़ी बेरोजगारी को लकर राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार यहां सत्ता में आने वाली है, ऐसा होने जा रहा है. हम सभी सरकारी रिक्तियों को भरेंगे और आयु सीमा को 40 साल तक बढ़ाएंगे, हम दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करेंगे, उन्हें स्थायी करेंगे और हम उनकी आय बढ़ाएंगे. हमारा लक्ष्य सबको साथ लेकर जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाना होगा, सभी का सम्मान होना चाहिए, हमें सभी को साथ लेकर चलना चाहिए. सरकार केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है. जम्मू-कश्मीर में देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा बेरोजगारी है. कभी मोदी जी समुद्र के नीचे चले जाते हैं, कभी किसी राजनेता को गले लगाते हैं लेकिन वह कभी बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करते. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार सत्ता में आने वाली है. हम सभी सरकारी रिक्तियों को भरेंगे, हम आयु सीमा को 40 तक बढ़ाएंगे. दिहाड़ी मजदूरों को नियमित किया जाएगा.”§ֆ:
§लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं. यहां उन्होंने रावबन की रैली में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जे, बेरोजगारी, बिजली समस्या और देश में फैली नफरत पर बात की.#WATCH | Ramban | J&K Assembly elections: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says "For the first time in the history of India, statehood has been snatched away. Union Territory was first made a state… A state has been abolished and the rights of the people have been… pic.twitter.com/2IuxCt0CfI
— ANI (@ANI) September 4, 2024

