֍:वंदे भारत स्लीपर में होंगी बेहद हाईटेक सुविधाएं§ֆ:भारत में देशकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन लॉन्च होने जा रही है. जिसका रूट भी चुन लिया गया है. इसमें कई हाईटेक सुविधा को जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो. इस ट्रेन का बेंगलुरु में अनावरण किया गया है. अभी इसके ट्रायल चल रहे हैं, जो कि अगले दस दिनों तक जारी रहेंगे. ट्रायल में ट्रेन के सॉफ्टवेयर इत्यादि को टेस्ट किया जाएगा. 9 अगस्त को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच 20 डिब्बों की वंदे भारत एक्सप्रेस (सीटिंग) का 130kmph की रफ्तार से सफल ट्रायल किया. इसके अलावा मुंबई से दिल्ली के बीच 160kmph रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने वाली परियोजना का काम पूरा हो चुका है. ये सभी संकेत इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर मुंबई से दिल्ली रूट पर चलाई जा सकती है.§֍:रेल मंत्री ने कही ये बात§ֆ:देश की पहली स्लीपर वंदे भार ट्रे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह ट्रेन राजधानी जैसी ट्रेनों का विकल्प बनेगी. अभी मुंबई से दिल्ली के बीच करीब 16 घंटों में राजधानी एक्सप्रेस दौड़ती है, लेकिन आने वाले दिनों में वंदे भारत स्लीपर 12 घंटों में दौड़ेगी ये सफर तय करेगी. §֍:’मिशन रफ़्तार’ का आगाज§ֆ:वंदे भारत स्लीपर के अनावरण के दौरान बताया गया यह ट्रेन 160kmph की रफ्तार से चल सकती है. पांच साल पहले मुंबई से दिल्ली के बीच 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए ‘मिशन रफ्तार’ परियोजना की शुरुआत हुई थी. 1,478 रूट किमी और 8 हजार करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं. मिशन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि मुंबई से अहमदाबाद तक 130kmph की गति से सफल ट्रायल हो चुका है.§֍:§भारत में ट्रेनों को लेकर काफी चर्चा चल रही है. एक तरफ लोग सामान्य ट्रेनों के जनरल डिब्बों में धक्के खा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ यात्रि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में पांच सितारा होटल का लाभ ले रहे हैं. हाल ही में वंदे भारत एकस्प्रेस स्लीपर ट्रेन की खूब चर्चा चल रही थी. अब इसका रूट चुन लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन मुंबई से चलकर दिल्ली का सफर तय करेगी. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव न भी प्रतिक्रिया दी है.

