֍:स्टील का इस्तेमाल होता तो 100 पर्सेंट नहीं गिरती मूर्ति§ֆ:मूर्ति गिरने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को स्टील से बनाया जाता तो वह कभी नहीं गिरती. उन्होंने कहा कि समुद्र के आसपास के इलाकों में लोहे में जंग लगने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. खासतौर पर समुद्र से 30 किलोमीटर की दूरी तक ऐसी स्थिति रहती है. उन्होंने कहा, ‘पुलों में स्टेनलेस स्टील का ही इस्तेमाल करना चाहिए. मुझे मालूम है कि जब मैं मुंबई में 55 फ्लाईओवर बना रहा था तो एक व्यक्ति ने मुझे मूर्ख बनाया. उसने पाउडर कोटिंग करके लोहा दिया और वह हरे रंग का था. उसने कहा कि इसमें जंग नहीं लगेगा, लेकिन जब उसे लगाया गया तो जल्दी ही नुकसान होने लगा. अगर समुद्र से 30 किलोमीटर तक की दूरी में कुछ काम करना है तो बिना स्टील लगाए बात नहीं बनेगी. यदि शिवाजी के पुतले में स्टील का इस्तेमाल होता तो वह 100 पर्सेंट नहीं गिरता. आप देखेंगे कि मुंबई में समुद्र किनारे की इमारतों में जल्दी लंग जाता है.’§֍:मूर्ति गिरने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को स्टील से बनाया जाता तो वह कभी नहीं गिरती. उन्होंने कहा कि समुद्र के आसपास के इलाकों में लोहे में जंग लगने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. खासतौर पर समुद्र से 30 किलोमीटर की दूरी तक ऐसी स्थिति रहती है. उन्होंने कहा, ‘पुलों में स्टेनलेस स्टील का ही इस्तेमाल करना चाहिए. मुझे मालूम है कि जब मैं मुंबई में 55 फ्लाईओवर बना रहा था तो एक व्यक्ति ने मुझे मूर्ख बनाया. उसने पाउडर कोटिंग करके लोहा दिया और वह हरे रंग का था. उसने कहा कि इसमें जंग नहीं लगेगा, लेकिन जब उसे लगाया गया तो जल्दी ही नुकसान होने लगा. अगर समुद्र से 30 किलोमीटर तक की दूरी में कुछ काम करना है तो बिना स्टील लगाए बात नहीं बनेगी. यदि शिवाजी के पुतले में स्टील का इस्तेमाल होता तो वह 100 पर्सेंट नहीं गिरता. आप देखेंगे कि मुंबई में समुद्र किनारे की इमारतों में जल्दी लंग जाता है.’§ֆ:उन्होंने कहा, यह सामान्य बात है कि हार्ड रॉक वाली जगाहों पर ड्रिल के लिए मजबूत मशीनें लगेंगी. वहीं सॉफ्ट मिट्टी वाले इलाकों में दूसरी मशीनें लग सकती हैं. इस तरह मुझे लगता है कि जगह के हिसाब से मशीनें भी अलग-अलग हो सकती है. उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी हमारे लिए भगवान की तरह हैं. हम उनसे और उन्हें अपना आराध्य मानने वालों से माफी मांगते हैं. उनसे पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मैं 100 बार पैर छूकर माफी मांगने के लिए तैयार हूं. इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी इस पर माफी मांगी थी।§महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के गिरने को लेकर अभी भी बवाल थम नहीं रहा है. इसको लेकर महाराष्ट्र में राजनैतिक पार्टियां भी हिल गई हैं. चुनाव से ठीक पहले ऐसी घटना होना एनडीए को चुनावों में हानि पहुंचा सकता है. इसी के चलते भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

