֍:20 पदकों के साथ बनाया रिकॉर्ड§ֆ:भारत ने पैरालंपिक 2024 खेलों में इस बार 20 पदक हासिल किए हैं. जिसमें 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारत को पैरा एथलेटिक्स में आधे मेडल मिले हैं, जबकि पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी 5 मेडल जीतने में सफल रहे हैं. वहीं, शूटिंग में चार और तीरंदाजी में एक पदक अब तक भारत ने जीता है. मंगलवार 3 सितंबर को भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए. इसमें दीप्ति जीवनजी ने वुमेंस 400 मीटर टी20 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता. इसके बाद मेंस जेव्लिन थ्रो एफ46 फाइनल में भारत को दो पदक मिले, जिसमें अजीत सिंह ने 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया।§֍:पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारतीय खिलाड़ियों के मेडल§ֆ:अवनि लेखरा – गोल्ड
मोना अग्रवाल – ब्रॉन्ज
प्रीति पाल – ब्रॉन्ज
मनीष नरवाल – सिल्वर
रुबीना फ्रांसिस – ब्रॉन्ज
प्रीति पाल – ब्रॉन्ज
निषाद कुमार – सिल्वर
योगेश कथुनिया – सिल्वर
नितीश कुमार – गोल्ड
मनीषा रामदास – ब्रॉन्ज
तुलसीमति मुरुगेसन – सिल्वर
सुहास यथिराज – सिल्वर
राकेश कुमार/शीतल देवी – ब्रॉन्ज
सुमित अंतिल – गोल्ड
नित्या श्री सिवान – ब्रॉन्ज
दीप्ति जीवनजी – ब्रॉन्ज
अजीत सिंह – सिल्वर
सुंदर सिंह गुर्जर – ब्रॉन्ज
शरद कुमार – सिल्वर
मरियप्पन थंगावेलु – ब्रॉन्ज
§इस बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉरमेंस चाहे न दिया है. लेकिन भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों को देख विदेशियों के भी होश उड़ गए हैं. उन्होंने पैरालंपिक में कई रिकॉर्ड बनाकर इस बार इतिहास रच दिया है. बता दें कि भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना नया रिकॉर्ड कायम किया है. पैरालंपिक खेलों में कुल 20 पदक जीत लिए हैं और ये एक पैरालंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक हैं, क्योंकि टोक्यो में भारतीय खिलाड़ी और टीमें मिलकर कुल 19 पदक जीत पाए थे.

