֍:गुजरात का मौसम§ֆ:गुजरात में बारिश काफी समय से जारी है, जिसको लेकर आईएमडी की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में 4 सितंबर को गुजरात के बनासकांठा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. 5 सितंबर के दिन कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है. गुजरात में 6 सितंबर के दिन अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा और साबरकांठा में बारिश का येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि ये स्थिति 9 सितंबर तक जारी रह सकती है.§֍:राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम§ֆ:गुजरात से सटे राजस्थान का भी यही हाल हो रहा है. यहां कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. 4-5 दिन तक प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. जोधपुर व बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.§मानसून के चलते गुजरात में बारिश का अलम जारी है. यहां इस सीजन में औसतन बारिश 116 प्रतिशत से अधिक दर्ज हुई है. ऐसे में मौसम विभाग ने गुजरात में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

