֍:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट§ֆ:आईएमडी के मुताबिक, आज यानी 3 सितंबर को गुजरात में भयंकर बारिश हो सकती है. यहां के लिए मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट है.
§֍:गुजरात में ऑरेंज अलर्ट §ֆ:कल यानी 4 सितंबर को बारिश की तादाद में कुछ कमी होने की उम्मीद है. केवल सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात में बहुत भारी बारिश के साथ आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी है.
§֍:इन राज्यों में रहेगी तेज बारिश §ֆ:अगले दिन 6 सितंबर को उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य माहाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश का येलो अलर्ट है.
§साल 2024 में मॉनसून की दस्तक तय समय पर हुई और देश के अधिकतर इलाकों में जमकर बरसात हुई. सितंबर का महीना आ गया है और बारिश का ये सिलसिला अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का ये अपडेट एक हफ्ते के लिए है. आइए जानते हैं, मौसम विभाग ने किन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

