֍:कई बार होती हैं घटनाएं§ֆ:परिवहन विभाग के सामने लगातार घटनाएं आ रही थीं, जिसके बाद विभाग का फोकस ई-रिक्शा पर चला गया. बता दें कि दिल्ली में लगभग 1 लाख 60 हजार ई-रिक्शे चलते हैं. इनमें अवैध ई-रिक्शों की अधिक संख्या हो गई थी. ऐसे अवैध ई-रिक्शा का न तो कोई लाइसेंस होता है और न तो कोई परमिट. साथ ही ई-रिक्शा चालकों द्वारा पूरी तरह सड़कों को घेर लेने की भी लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं.§֍:ई-रिक्शों से हो रही थी बिजली चोरी§ֆ:दिल्ली के ई-रिक्शों को लेकर एक शिकायत और आ रही थी कि वे अवैध तरीके से सड़कों पर खुलेआम बिजली चोरी करते हैं, जिसकी वजह से बिजली कंपनियों को लगभग 120 करोड़ रुपये का नुकसान दिल्ली की जनता से वसूला गया. बता दें कि ई-रिक्शे का चार्ज होने में 8-10 यूनिट बिजली इस्तेमाल होती है. §दिल्ली की सड़कों पर अवैध रिक्शों के बढ़ते चलन को देखते हुए परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है. जिसके चलते दिल्ली परिवहन विभाग ने अवैध ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई शुरु की है. परिवहन विभागने अवैध ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसते हुए आज 114 ई-रिक्शों को जब्त किया. जिसके बाद शुक्रवार को इन अवैध ई-रिक्शों को जेसीबी से क्रस करा दिया है.

