֍:निषाद ने दिखाया कमाल§ֆ:हाई जंप प्रतियोगिता में निषाद ने 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है. हालांकि, टाउनसेंड ने 2.12 का मार्क पार करते हुए सवर्ण पदक अपने नाम किया है. निषाद ने टोक्यो से अपने पदक को और बेहतर बनाने के लिए पेरिस पैरालंपिक में भाग लिया था. हालांकि, अमेरिकी एथलीट टाउनसेंड एक बार फिर निषाद के लिए बाधा साबित हुए.§֍:इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते पदक§ֆ:1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
§पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी कमालदिखा रहे हैं. इसमें पुरुषों की हाई जंप (T47) में भारतीय खिलाड़ी निषाद कुमार ने सिल्वर मेडल भारत के नाम किया है. उन्होंने 2.04 मीटर की इस सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई है. यह भारत के लिए पैरालंपिक में सातवां मेडल रहा. वहीं, एथलेटिक्स में यह भारत का तीसरा पदक है.

