֍:जानें कितना हुआ इजाफा?§ֆ:महाराष्ट्र में चार पहिया वाहन चालकों को अब वीआईपी नंबर लेने के लिए सामान्य से ज्यादा फीस देनी होगी. बता दें कि वाहनों में सबसे लोकप्रीय चलने वाला ‘001’ नंबर महाराष्ट्र में 6 लाख रुपये का मिल रहा है. फीस में इजाफे को लेकर 30 अगस्त को परिवहन विभाग की ओर अधिसूचना जारी की गई. इसी तरह, दो और तीन पहिया वाहनों के लिए यह शुल्क मौजूदा 50,000 रुपये से बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगा. खासतौर पर मुंबई, पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, नाशिक, और कोल्हापुर जैसे हाई-डिमांड वाले एरिया में चार पहिया और उससे अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए ‘0001’ की फीस अब 6 लाख रुपये होगी, जो पहले 4 लाख रुपये थी.§֍:डिमांड सप्लाई का जबरदस्त खेल§ֆ:चार पहिया वाहनों में वीआईपी नंबर की मांग को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस बढ़ोतरी को लागू किया है. बताया गया कि हाई नेटवर्थ वाले लोग, बिजनेसमैन, राजनेता और हस्तियों के बीच ये नंबरों की काफी लोकप्रीयता है. §֍:जानें कितनी है फीस?§ֆ:महाराष्ट्र सरकार ने रजिस्ट्रेशन सीरीज में करीब 240 नंबरों को वीआईपी का दर्जा दिया है. इसमें ‘0009’, ‘0099’, ‘0999’, ‘9999’, और ‘0786’ जैसे नंबर शामिल हैं. इन नंबरों की फीस भी चार पहिया और अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं, दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए यह फीस 20,000 रुपये से बढ़कर 50,000 रुपये हो गई है.§ֆ:§भारत में कारों के कई शौकीन हैं, जो अपनी गाड़ियों पर मनचाहे (वीआईपी) नंबर लगवाते हैं. इसके लिए वहान स्वामी को जारी की गई फीस देनी होती है. इसी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने नए वाहनों के लिए वीआईपी नंबर की फीस में भारी बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद, मुंबई, पुणे, और अन्य हाई-डिमांड वाले शहरों में फीस बढ़ा दी गई है.

