֍:व्यापारियों ने कही ये बात§ֆ:फल-सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर व्यापारियों का कहना है कि गणेश चतुर्थी, तीज और विश्वकर्मा पूजा जैसे त्योहारों में फलों की खपत बढ़ जाती है. इसलिए आने वाले दिनों में फलों की कीमत में और इजाफा हो सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक डिमांड और मांग में अंतर आने की वजह से फल-सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. कई लोग बारिश और खराब मौसम को भी जम्मेदार मान रहे हैं. §इस महीने कई त्योहार आने वाले हैं, जिसको लेकर बाजारों में दाम तेजी से उछाल मार रहे हैं. बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में गणेश चतुर्थी, तीज और विश्वकर्मा पूजा जैसे बड़े त्यौहार आ रहे हैं. इसको लेकर बाजार में फल-सब्जी के दाम बढ़ गए हैं. महंगाई को लेकर झारखंड के रांची में सबसे ज्यादा होड़ मची हुई है. यहां पर सात दिनों में ही 20 फीसदी से दामों में इजाफा देखा गया है.

