֍:दूसरी बार महंगा हुआ लहसुन§ֆ:द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दूसरी बार लहसुन का होलसेल रेट 400 रुपये किलो के करीब पहुंचा है. इससे पहले फरवरी में देरी से लहसुन के बाजार में उतरने से कीमतों में काफी इजफा हुआ था और दाम 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि बारिश के चलते लहसुन आपूर्ति में गिरावट आई है. इससे कीमतें बढ़ रही हैं.§देश में साल दर साल फसलों के दामों में इजाफा होने से आम आदमी की जेब पर काफी सर पड़ रहा है. ऐसे में बेंग्लकुरु के होलसेल मार्केट में लहसुन के दाम काफी चर्चा में हैं. यहां लहसुन के दाम 350-400 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं. जबकि खुदरा बाजार में आते-आते इसकीकीमत 500 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच रही है. ऐसे में मार्केट रेट की बात करें तो केवल एक ही हफ्ते में ये 60 रुपये की दर से बढ़ा है. इससे लोगो की जेब पर काफी असर पड़ रहा है. कई लोगों ने लहसुन खरीदना ही छोड़ दिया है.

