֍:अब ये भारत, नया भारत है§ֆ:पीएम मोदी ने पालघर के वाधवान में कहा, अब ये भारत, नया भारत है. नया भारत- इतिहास से सबक लेता है. अपने सामर्थ्य को पहचानता है. अपने गौरव को पहचानता है. गुलामी की बेड़ियों के हर निशान को पीछे छोड़ते हुए नया भारत समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर में मील के नए पत्थर लगा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज, उन्होंने समुद्री व्यापार को, समुद्री शक्ति को एक नई ऊंचाई दी थी. उन्होंने नई नीतियां बनाई, देश की प्रगति के लिए फैसले लिए. §֍:”मच्छीमार सहकारी संस्थाओं को भी मजूबत बनाया जा रहा है” – पीएम मोदी§ֆ:प्रधानमंत्री ने कहा, हम तटीय गांवों के विकास पर और ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. आपका सामर्थ्य बढ़ाने के लिए मच्छीमार सहकारी संस्थाओं को भी मजूबत बनाया जा रहा है. पिछड़ों के लिए काम करना हो या वंचितों को अधिकार देना हो, बीजेपी और एनडीए सरकारों ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से काम किया है. अलग जनजातीय मंत्रालय की स्थापना बीजेपी और एनडीए सरकार ने ही की थी. हमारी ही सरकार ने मछुआरों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय भी बनाया.§महाराष्ट्र के पालघर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला किसानों की मछली पालन में भागीदारी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है. 2014 में देश में 80 लाख टन मछली का ही उत्पादन होता था, आज करीब-करीब 170 लाख टन मछली का उत्पादन भारत कर रहा है.केंद्र सरकार मछली उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का भी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हजारों महिलाओं को मदद दी गई है. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में कहा कि आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है.

