֍:14 महीने कैद में था बच्चा§ֆ:पुलिस ने इस दौरान बच्चे को किडनैपर से जबरदस्ती अलग कर उसके परिवार को सौंप दिया. एक रिपोर्ट में पता लगा कि किडनैपर का नाम तनुज चाहर है, जो कि पहले यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था और बाद में उसे निलंबित कर दिया गया था. पिछले दिनों उसे राजस्थान की जयपुर पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दाढ़ी- मूंछ बढ़ाकर और भगवा चोला पहन कर साधु का वेश धारण कर रखा था. §֍:अगवा किए बच्चे को बताया अपना§ֆ:बता दें कि आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी अगवा किए गए बच्चे को अपना बता रहा था. उसने बताया कि बच्चे के अपहरण के बाद भी आरोपी तनुज चाहर बच्चे की मां से अपनी बात मनवाने के लिये बार बार कॉल करता था. इतना ही नहीं आरोपी तनुज बच्चे की मां को भी वो अपने पास रखना चाहता था, इससे पुलिस को प्रेम-प्रसंग की भी आशंका है. §राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा किडनैपिंग का केस सामने आया है, जिसको सुन लोग दंग रह गए. दरअसल, जयपुर में एक किडनैपर ने छोटे बच्चे को किडनैप करके 14 महीनों तक अपने साथ रखा. जिसके बाद पुलिस को बच्चा मिला तो वह किडनैपर को छोड़ने से तैयार नहीं हुआ. इतना ही नहीं बच्चा किडनैपर से अलग किए जाने पर उसके गले लग गया और जोर जोर से रोने लगा. ये देखकर आरोपी की आंखों में भी आंसू आ गए. बता दें कि एक साल से ज्यादा समय तक छोटे बच्चे को अपने साथ रखने के बाद बच्चे को किडनैपर से लगाव हो गया. इन 14 महीनों के दौरान किडनैपर ने बच्चे का अच्छे से ध्यान रखा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक किडनैपर ने बच्चे को खिलौने और कपड़े भी दिलाए थे. बच्चे और किडनैपर के इमोशनल मोमेंट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वह वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम किडनैपिंग के आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रो रहा है, बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. बच्चे को रोते देख आरोपी के आंखों से भी आंसू बहने लगे.

