֍:इन खिलाड़ियों से भिड़ेंगी शीतल§ֆ:इस मैच के बाद मारियाना जुनिगा और कोरिया की चोई ना मी के बीच होने वाले राउंड ऑफ 32 की विजेता से उनका मुकाबला होगा. ये दोनों तीरंदाज रैंकिंग दौर में 15वें और 18वें स्थान पर रहीं. शीतल ने पिछले साल चीन के हांगझोउ में पैरा एशियाई खेलों में एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था. §पेरिस पैराओलंपिक 2024 में गुरुवार को भारतीय एथलीट शीतला देवी ने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिक्श मैच में लाजवाब प्रदर्शन किया. उन्होंने 720 में से 703 अंक हासिल किए, जिसके बाद तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विस्व रिकॉर्ड बनाया है और वह इस मैच में पहले स्थान पर रहीं. वहीं, दूरसे स्थान को हासिल करने वाली भारत के जम्मू-कश्मीर की 17 साल की शीतल देवी रहीं. वे इस बार विस्व रिकॉर्ड बनाने से कुछ अंक ही पीछे रही हैं. हालांकि, उन्होंने इसी महीने बनाए ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पाइन पेटरसन के 698 के रैंकिंग दौर के विश्व रिकॉर्ड को पार कर लिया. इसके बाद अब शीतल देवी रैंकिंग दौर में शीर्ष चार पर रहने वाली तीरंदजों को राउंड ऑफ 32 में बाई और वह अब शनिवार को राउंड ऑफ 16 में हिस्सा लेंगी.

